उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर राज्य में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। महिला यात्री आज से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और शहर की बसों में एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 900 से अधिक बसों में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि निजी वाहन मनमाना किराया न वसूलें और यात्रियों से केवल निर्धारित किराया ही लिया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूलने और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 6:54 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर राज्य में महिलाओं के लिए बस यात्रा की मुफ्त