अगस्त 27, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की

गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि बाढ़ के संभावित प्रभाव वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा बल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बेहद भयावह है और भारत सरकार इस संकट की घड़ी में नेपाल के साथ खड़ी है।