उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम – एस.आई.टी. को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसका उद्देश्य मामले के सभी पहलुओं की व्यापक जांच करना है।
राज्य सरकार ने 15 जून को तीन सदस्यीय एस.आई.टी. का गठन किया था। टीम को पहले सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।
एस.आई.टी. ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी थी। इसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। एस.आई.टी. को अब अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौंपनी होगी।