पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ विज़न में स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। श्री सोनोवाल ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के ‘स्वच्छता अभियान’ संबंधी कार्यक्रम में ये यह बात कही।
इस कार्यक्रम के दौरान, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा संचालित जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को प्लास्टिक-मुक्त ऑयल टर्मिनल घोषित किया गया। श्री सोनोवाल ने सफाई कर्मियों से बातचीत भी की।
उन्होंने बंदरगाह पर स्वच्छता बनाए रखने और कामकाज को बेहतर ढंग से चलाने में योगदान के लिए सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने ओएसआर सुविधाएं देश को समर्पित की।