वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल सैयद के साथ वर्चुअल वार्ता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भारत और कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 6:11 अपराह्न | Union Minister Piyush Goyal
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल सैयद के साथ वर्चुअल वार्ता की