मार्च 6, 2026 5:31 अपराह्न | Union Minister Piyush Goyal

printer

निर्यातकों को हर संभव समर्थन देगी सरकार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार देश के निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सभी नीतिगत उपाय और निर्यात प्रोत्साहन मिशन का उपयोग करेगी। नई दिल्ली में उन्होंने अमरीका-इस्राएल और ईरान संघर्ष के कारण व्यापार में आई बाधाओं के बारे में बताया। श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने इन मुद्दों पर दैनिक आधार पर विचार करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है। उन्होंने कहा कि भारत वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र में विदेशी खरीदारों से किए गए सभी वादों को पूरा करना जारी रखेगा। श्री गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय निर्यातकों के मुद्दों पर जहाजरानी मंत्रालय और जहाजरानी कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उद्योग के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि सभी अंतरराष्ट्रीय वादे पूरे हों।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला