मई 14, 2026 2:03 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने धनबाद में पुनर्वास और विकास कार्यों की समीक्षा की

केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड के धनबाद में संशोधित झरिया मास्टर प्लान और जेआरडीए द्वारा संचालित पुनर्वास और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, बेलगड़िया टाउनशिप के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट, ई-बस सेवा, पुलिस चौकी और शिकायत निवारण सेल की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने पुनर्वासित परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जानकारी दी। बैठक में रोजगार सृजन, मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।