सितम्बर 11, 2026 1:37 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने जालंधर में डेरा सचखंड बल्लान का दौरा किया

सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज जालंधर में डेरा सचखंड बल्लान का दौरा किया और संत निरंजन दास जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान श्री अठावले ने संत रविदास जी के योगदान को याद किया, जिन्होंने जाति-प्रथा के खिलाफ काम किया और सामाजिक एकता और समानता को बढ़ावा दिया। श्री अठावले ने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज समाज में सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए काम करके इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज और डेरे द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है।