केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विपक्ष पर युवाओं को गुमराह करने और देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। मेदिनीनगर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवा अर्थव्यवस्था, संस्कृति और सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।
श्री सेठ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए कहा कि विदेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग, ईवीएम और उच्चतम न्यायालय के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी विपक्ष की आलोचना की।