सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर में आयोजित रोजगार मेले में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम नागपुर के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।
श्री गडकरी ने केंद्र सरकार की सेवा में शामिल होने वाले नवनियुक्त कर्मचारियों से देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा करते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की।