जुलाई 21, 2026 2:02 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ किया

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ मिलकर लकाडोंग हल्दी मिशन गोल्डन स्पाइस का शुभारंभ किया। मिशन गोल्डन स्पाइस पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए शुरू की गई एक प्रमुख और महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी लागत 175 करोड़ रुपये से अधिक है। श्री सिंधिया ने कहा कि यह लकाडोंग हल्दी को दुनिया की सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक रूप से उच्चतम करक्यूमिन वाली हल्दी माना जाता है। उन्‍होंने कहा कि यह मिशन कृषि से वैश्विक बाजार तक एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा, खेती को 7 हजार हेक्टेयर तक विस्तारित करेगा। इससे किसानों की आय दोगुगी होगी और 3 हजार से अधिक महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला