सितम्बर 16, 2026 9:29 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान के छठें चरण के लिए वेब पोर्टल का शुभारंभ किया

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान के छठें चरण के लिए वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरा निपटान और लंबित मामलों को कम करना है। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अब तक कबाड़़ निस्‍तारण के जरिए पांच हजार करोड़ रुपये अर्जित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक साधारण स्वच्छता पहल से विकसित होकर एक समग्र सरकारी और राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। 
 
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पांच वर्षों में लगभग 2 करोड़ फाइलों का निपटान करते हुए एक हजार लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान को मुक्त किया गया है।