केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जीवन विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति को नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर पहुंच और बेहतर परिणामों में बदलने के सामूहिक दायित्व पर बल दिया है। नई दिल्ली में आज भारत जीवन विज्ञान पुरस्कार समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को एक क्षेत्र के साथ मानवीय गरिमा का एक अनिवार्य स्तंभ माना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना लाखों परिवारों को पांच लाख रुपये की वार्षिक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। श्री नड्डा ने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत जीवन विज्ञान पुरस्कार पहल स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रतिदिन काम करने वाले चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और अन्य लोगों के निरंतर समर्पण को सम्मानित करती है।