सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मेघालय में 3214 करोड़ रुपये के निवेश से चार नए राष्ट्रीय राजमार्गों और दो राष्ट्रीय राजमार्गों को उन्नत बनाने के कार्य की आधारशिला रखी।
शिलांग में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़कें, परिवहन, बिजली और संचार विकास के प्रमुख स्तंभ हैं।