अगस्त 16, 2026 5:23 अपराह्न

printer

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में महारानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में महारानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं और महान योद्धाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

महारानी अवंती बाई लोधी को महान व्यक्तित्व बताते हुए श्री लाल ने कहा कि उन जैसी महान विभूतियों का जीवन युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। 

श्री मनोहर लाल ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महारानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को मजबूत करने का संकल्प लिया।