जून 29, 2026 8:27 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
 
महाराष्ट्र के परभणी में एक कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने युवाओं से नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और मूल्य बढ़ाने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और भारतीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक गुणवत्ता के अनुरूप बनाने पर भी जोर दिया।