केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बिहार के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। श्री वैष्णव पटना और छपरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पटना के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया जायेंगे। श्री वैष्णव छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस अवसर पर वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औनरिहार की वाराणसी तक विस्तारित रेल सेवा का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। श्री वैष्णव मरहौरा के रेल इंजन कारखाने का भी दौरा करेंगे।