केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस पर तेलंगाना, हैदराबाद-कर्नाटक और मराठवाड़ा वाले हैदराबाद क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। श्री शाह ने कहा कि यह दिन उन लोगों की देशभक्ति और वीरता की याद दिलाता है जिन्होंने निज़ाम और रज़ाकारों के दमनकारी शासन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी और भारत के साथ एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि यह अवसर एक राष्ट्र के रूप में एकता की भावना को मज़बूत करता है। श्री शाह ने आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 12:01 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं