कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में सिंगापुर के कानून मंत्री एडविन टोंग एससी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मेघवाल ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत-सिंगापुर कानूनी सहयोग को मजबूत करने, वैकल्पिक विवाद समाधान को बढ़ावा देने और संस्थागत एवं न्यायिक सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक कानूनी साझेदारियों का विस्तार करते हुए परिवर्तनकारी कानूनी सुधारों को आगे बढ़ा रहा है।
News On AIR | जुलाई 25, 2026 4:16 अपराह्न | Arjun Ram Meghwal
कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सिंगापुर के कानून मंत्री एडविन टोंग एससी के साथ द्विपक्षीय बैठक की