भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि जी7 सम्मेलन में भारत की भागीदारी इस बात को स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कुशलता और दक्षता के साथ विश्व के प्रमुख देशों का विश्वास लगातार जीत रहा है। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूर्ण सदस्य न होते हुए भी भारत को इस मंच पर आमंत्रित किया गया था और उसे अग्रणी भूमिका निभाते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान श्री मोदी ने कनेक्टिविटी और व्यापार में तेजी लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय लामबंदी साझेदारी का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी देशों ने अपनी रुचि व्यक्त की। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि 33 वैश्विक सम्मान प्राप्त कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल भारत के नेता के रूप में उभरे हैं, बल्कि विश्व मंच पर एक अद्वितीय स्थान रखने वाले वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित राजनेता के रूप में भी उभरे हैं।
News On AIR | जून 19, 2026 3:47 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व के प्रमुख देशों का विश्वास जीता: भाजपा