संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरेश ने इस्राएल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने समझौता कराने में अमरीका की भूमिका की भी सराहना की।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुतरेश ने आशा व्यक्त की कि यह कदम संघर्ष का दीर्घकालिक समाधान निकालने में वार्ता के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा और क्षेत्र में व्यापक शांति के लिए जारी प्रयासों में योगदान देगा।
श्री गुतरेश ने सभी पक्षों से संघर्ष विराम बनाए रखने की अपील की। उनका ये बयान दस दिन के संघर्ष विराम की घोषणा के बाद इस्राएल-लेबनान सीमा में स्थिरता लाने के लिए अमरीका के जारी राजनयिक प्रयासों के बीच आया।