अप्रैल 18, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के ईरान के निर्णय का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खोलने के ईरान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में, गुटेरेस ने वैश्विक ऊर्जा और व्यापार प्रवाह के लिए नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।