अप्रैल 18, 2026 10:43 पूर्वाह्न

printer

गजा पट्टी में पानी पहुंचाने वाले दो ट्रक चालकों की इजरायली गोलीबारी में मौत: यूनिसेफ

संयुक्‍त राष्‍ट्र बाल आपात सहायता कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि गजा पट्टी में परिवारों को स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए उसने जिन दो ट्रक चालकों को काम पर रखा था, वे इजरायली गोलीबारी में मारे गए। यह घटना शुक्रवार सुबह उत्तरी गजा के मंसूरा जल संग्रहण केंद्र पर नियमित जल परिवहन के दौरान हुई।

यूनिसेफ ने कहा कि उसने घटनास्थल पर अपना काम रोक दिया है। इस्राइल के अधिकारियों से जांच करने का आग्रह भी किया है। यूनिसेफ ने इस बात पर बल दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अंतर्गत मानवीय कार्यकर्ताओं, नागरिकों और आवश्यक जल अवसंरचना की रक्षा की जानी चाहिए।