नवम्बर 23, 2026 12:23 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में एक सड़क दुर्घटना में वैन चालक और एक श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में वैन चालक और एक श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब शबरीमला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस वैन से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान अन्‍य 13 घायल तीर्थयात्रियों को मुंडियम्पक्कम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।