पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित दो नए अपराध-रोधी कानून आज से राज्य में लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण से संबंधित विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। इस वर्ष जून में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने अपराध-रोधी विधेयक – पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण विधेयक, 2026 और पश्चिम बंगाल सार्वजनिक व्यवस्था रखरखाव-संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए थे।
News On AIR | जुलाई 13, 2026 8:09 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित दो नए अपराध-रोधी कानून आज से राज्य में होंगे लागू