मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 5 जून से सीफूड निर्यात पर दो दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्यों और हितधारकों के बीच देश के सीफूड निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री उपस्थित रहेंगे।
News On AIR | जून 3, 2026 4:40 अपराह्न
विशाखापत्तनम में 5 जून से सीफूड निर्यात पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा