उत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत और नैनीताल जिले में लगभग 5 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में ‘‘दालचीनी घाटी‘‘ विकसित की जा रही है। इससे किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि यह कार्यशाला दालचीनी की उन्नत खेती, अनुसंधान, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
News On AIR | जून 11, 2026 9:46 अपराह्न
उत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देहरादून में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ