त्रिपुरा में खोवाई जिले के उपमंडल वन विभाग ने अवैध रूप से कटाई और इमारती लकडियों और लटठों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने पिछले दो दिनों में खोवाई उपमंडल में कई छापे मारे जिनमें लगभग 220 घन फुट अवैध रूप से काटी गई लकड़ी और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए चार वाहन जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल की गई पेड़ काटने की मशीनें भी जब्त की गईं।
उपमंडल वन अधिकारी सुस्मिता दास ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के दौरान लगभग सात लाख रुपये की अवैध लकड़ी बरामद की गई। वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चार मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।