त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने जल संसाधनों के वैज्ञानिक और बेहतर उपयोग के लिए आधुनिक तकनीक और आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर दिया है।
आज अगरतला के कुंजबन स्थित विश्वेश्वरैया परिसर में जल संसाधन विभाग के राज्य स्तरीय डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य में भूजल की स्थिति पर निगरानी रखने और उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डाटा सेंटर कृषि सिंचाई, बांधों के रखरखाव और नदी जल के प्रभावी उपयोग से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और सुरक्षित रखने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।