जून 15, 2026 3:10 अपराह्न

printer

अगरतला-करीमगंज रेलमार्ग पर यात्रियों द्वारा पैसेंजर ट्रेन रोकने से रेल सेवाएं बाधित

अगरतला-करीमगंज रेलमार्ग पर आज सुबह फंसे हुए यात्रियों ने जिरानिया स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं। ट्रेन में अपर्याप्त डिब्बों के कारण हुई अत्यधिक भीड़भाड़ के विरोध में यह प्रदर्शन शुरू हुआ। ट्रेन सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर अगरतला से रवाना हुई थी। जोगेंद्र नगर और जिरानिया सहित कई स्टेशनों पर यात्री खचाखच भरी ट्रेन में सवार नहीं हो सके। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर अपर्याप्त व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए, यात्रियों ने पटरी को अवरुद्ध कर दिया, जिससे लगभग तीन घंटे तक रेल सेवाएं बाधित रहीं। प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर विरोध प्रदर्शन समाप्त होने पर रेल सेवा फिर से शुरू हुईं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला