केरलम में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने आज नौ जिलों के लिए रेड अलर्ट और पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोट्टायम, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों से आज बारिश से संबंधित छह लोगों की मौत की सूचना मिली है। प्रभावित जिलों में 65 राहत शिविरों में 1400 से अधिक लोगों को पहुंचाया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि आज बारिश से संबंधित घटनाओं में 17 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि 127 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कई जिलों से कृषि फसलों को भी नुकसान की सूचना मिली है। तेज बारिश और पंबा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सबरीमाला तीर्थयात्रियों को 2 और 3 अगस्त को मंदिर न जाने की सलाह दी गई है। कई नदियों और बांधों में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। केरलम, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर मछली पकड़ने जैसे गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 8:10 अपराह्न | landslides and waterlogging.
केरलम में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त