जुलाई 4, 2026 2:13 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। लगातार बारिश के बीच किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तैनात किया गया है। मौसम विभाग कोंकण तट और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है।