जुलाई 4, 2026 12:27 अपराह्न

printer

ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा जारी

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा में व्यापक और तेज वर्षा हो रही है, जिससे कई जिलों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक इसके बने रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने कई जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट और अन्य जगहों पर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की हैं।

इस बीच, ओडिशा तट के आसपास और समुद्र में 7 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।