जून 1, 2026 8:06 अपराह्न

printer

टीएमसी ने अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋताब्रता बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया

तृणमूल कांग्रेस ने अपने दो विधायकों- संदीपन साहा और ऋताब्रता बनर्जी को, पार्टी विरोधी गतिविधियों, महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थिति और सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व की आलोचना करने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में चल रही आंतरिक कलह के बीच यह कदम उठाया गया है।