अगस्त 13, 2026 5:47 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में तिरंगा रैली का आयोजन; उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई आधिकारी शामिल

जम्मू-कश्मीर में आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कठुआ के जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर रैली जिला पुलिस लाइंस पर समाप्त हुई। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।  तिरंगा ध्वज लिए हुए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्र के प्रति एकता और समर्पण का संदेश दिया।
 
तीन प्रभावशाली मानव आकृतियों में छात्रों की भागीदारी, विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पहली आकृति में 150 का अंक दर्शाया गया, जो वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का प्रतीक था। दूसरी आकृति में भारत का प्रतिनिधित्व किया गया, जबकि तीसरी आकृति में 80 का अंक दर्शाया गया, जो स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने का प्रतीक था। रैली में हर घर तिरंगा अभियान और आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कठुआ के सामूहिक उत्साह को प्रतिबिंबित किया गया।