मई 26, 2026 12:59 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा की तीन सीटें रिक्त घोषित

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के तीन विधायकों के इस्तीफ़े के बाद विधानसभा की तीन सीटों – मदुरंतकम, पेरुनदुरई और धारापुरम – को रिक्‍त घोषित कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय के त्रिची पूर्व सीट से इस्तीफ़ा देने के बाद इसे भी रिक्‍त घोषित कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल की थी, इसमें एक सीट त्रिची पूर्व विधानसभा की थी।
 
ऑल इंडिया अन्‍ना-डीएमके के महासचिव एडापड्डी के. पलनीसामी ने तीनों विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार करने के अध्‍यक्ष के फ़ैसले की आलोचना की है।
 
आज पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने अध्‍यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकरन से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा। उन्‍होंने अध्‍यक्ष से आग्रह किया कि वे विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार न करें। उन्‍होंने इसके पीछे दलबदल विरोधी क़ानून के तहत पड़ने वाले प्रभावों को लेकर अपनी चिंताएँ ज़ाहिर कीं। अध्‍यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल से वह ज्ञापन स्वीकार कर लिया।