जुलाई 4, 2026 8:27 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र टी.ई.टी पेपर लीक मामले में आगरा से तीन और आरोपी गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र शिक्षा पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा के एक प्रिंटिंग प्रेस से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कुल गिरफ्तार लोगों की संख्‍या दस हो गई है। गिरफ्तार किये गये लोग इस प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी हैं। इसी प्रिटिंग प्रेस में टी.ई.टी के प्रश्‍न-पत्र छापे गये थे। भिवंडी की एक अदालत ने तीनों आरोपियों को 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

निर्धारित टी.ई.टी परीक्षा के ए‍क दिन पहले भिवंडी पुलिस द्वारा पेपर लीक का भंडाफोड किये जाने के बाद यह मामला सामने आया। सूचना के आधार पर पुलिस ने पेपर लीक गिरोह के कथित तीन सदस्‍यों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने दिल्‍ली से प्रश्‍न-पत्रों को लाकर लगभग डेढ करोड रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे। लेनदेन होने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन और नकदी के साथ टी.ई.टी प्रश्‍न-पत्र के चार सेट जब्‍त किये हैं। महाराष्‍ट्र राज्‍य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने बाद में बताया कि जब्‍त किये गये प्रश्‍न-पत्र मूल प्रश्‍न-पत्रों से मेल खाते हैं।