तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के वरिष्ठ नेता एस पी वेलुमणि के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के तीन विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़ा देकर सत्ताधारी पार्टी ‘तमिलग् वेत्री कषगम-टीवीके में शामिल हो गए।
ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के भीतर गुटों के बीच चल रहे लगातार तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। श्री वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट ने विधानसभा में टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। इससे सत्ताधारी गठबंधन के बहुमत को मज़बूती मिली।
इन इस्तीफ़ों से पहले, विधानसभा में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के विधायकों की कुल संख्या 47 थी। इनमें से 25 विधायक वेलुमणि गुट के साथ थे और 22 विधायक ए० पलनीसामी गुट का समर्थन कर रहे थे। इस्तीफ़ों के बाद, पार्टी की संख्या घटकर 44 रह गई है और दोनों गुटों के पास अब 22-22 विधायक हैं।