जून 27, 2026 2:56 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में तीन दिवसीय त्रिपुरा वैश्विक अनानास महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली में आज तीन दिवसीय त्रिपुरा वैश्विक अनानास महोत्सव का उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा हर वर्ष लगभग एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन अनानास का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से अनानास के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की संस्कृति, हस्तशिल्प तथा पर्यटन को भी वैश्विक पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा।