ग्रीस में कल हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने शिक्षा के लिए अधिक बजट, स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कम करने और कामकाज की बेहतर परिस्थितियों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रीस की पुलिस के अनुसार, राजधानी एथेंस और उसके आसपास के इलाकों में करीब दस हजार प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र हुए।
इन प्रदर्शनों से वर्ष 2027 के मध्य में होने वाले संभावित चुनावों से पहले प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोताकिस की सरकार पर दबाव बढ़ा है। वर्ष 2009 से 2018 के बीच आए ऋण संकट के बाद से ग्रीस आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। शिक्षा मंत्री सोफिया जाचाराकी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठा रही है। सरकार ने ईरान युद्ध से जुड़ी महंगाई और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से परिवारों तथा कारोबारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी और अन्य लाभों के रूप में करीब एक अरब यूरो की सहायता देने का भी वादा किया है।