जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हजारों तीर्थयात्री रोजाना जम्मू पहुंच रहे हैं। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए तवी नदी तट पर नौका विहार सुविधा शुरू की है। इसका उद्घाटन जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू से लाखों तीर्थयात्रियों हर साल श्री अमरनाथ यात्रा शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि नौका विहार सुविधा का उद्देश्य आगंतुकों को सुरक्षित और आनंददायक मनोरंजक गतिविधि प्रदान कर उनके अनुभव को बेहतर बनाना है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी, प्रत्येक नौका विहार सत्र 15 मिनट का होगा और प्रति व्यक्ति शुल्क 100 रुपये होगा। आगंतुक पैडल बोट, राफ्ट, मोटर बोट और शिकारा में से चुनाव कर सकते हैं। tawiboating.myjammu.in पर एक ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी शुरू किया गया है।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 9:45 पूर्वाह्न
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंच रहे हजारों तीर्थयात्री, तवी नदी तट पर नौका विहार सुविधा शुरू