अक्टूबर 22, 2026 9:20 पूर्वाह्न

printer

अमरीका डाक सेवा ने दिवाली के अवसर पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया

अमरीका डाक सेवा ने दिवाली के अवसर पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया है। इस पर ह्यूस्टन में रहने वाली भारतीय कलाकार संगीता भुटाडा की बनाई रंगोली का डिजाइन है।

डाक टिकट का कल अमरीका के वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक समारोह में अनावरण किया गया। इस अवसर पर अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अमेरिकी डाक सेवा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिबानी गंभीर मौजूद थीं।

पिछले करीब 30 वर्षों से रंगोली की पारंपरिक कला का अभ्यास कर रहीं संगीता भुटाडा ने बताया कि इस डिजाइन को तैयार करने में लगभग 10 दिन लगे। आठ फुट की इस रंगोली में नीले, नारंगी, हरे, लाल और सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है।

अमरीकी डाक सेवा ने दूसरी बार दिवाली के अवसर पर डाक टिकट जारी किया है। इससे पहले 2016 में दिवाली पर डाक टिकट जारी किया गया था।