नवम्बर 14, 2026 12:54 अपराह्न

printer

अमरीका ने उड़ानों पर लगी देशव्यापी रोक को हटाया

अमरीका ने उड़ानों पर लगी देशव्यापी रोक को हटा दिया है। एक संचार व्यवधान के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल परिचालन प्रभावित होने की वजह से पूरे देश में लगभग चार घंटे तक उड़ानें बाधित हुई थीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने तकनीकी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रकों द्वारा विमानों के साथ संवाद करने और उड़ानों की निगरानी करने के लिए उपयोग की जाने वाली दूरसंचार प्रणालियों के प्रभावित होने के बाद एहतियात के तौर पर ग्राउंड स्टॉप लगाया था।

इसके कारण राडार डेटा और संचार सिग्नल असंगत हो गए, जिससे सुरक्षा चिंताएँ बढ़ीं और अमरीका के हवाई अड्डों से प्रस्थान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

ट्रांसपोर्टेशन सेकेट्ररी शॉन डफी ने बताया कि जब ग्राउंड स्टॉप जारी किया गया तब साढ़े तीन हज़ार से अधिक विमान वायुमंडल में थे। अधिकारियों ने उनकी सुरक्षित लैंडिंग को सुनिश्चित किया।

इस बीच, अमरीका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने कहा कि जांचकर्ताओं को अब तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है कि दूरसंचार व्यवधान किसी साइबर अटैक या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारण हुआ हो। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि तकनीकी खराबी इसका कारण है।

    फ्लाइट-ट्रैकिंग सेवाओं के अनुसार, इस बाधा के बाद लगभग सात हज़ार उड़ानों में विलम्ब हुआ या उन्हें रद्द कर दिया गया।