अगस्त 21, 2026 9:18 अपराह्न

printer

गैर-कृषि क्षेत्र के असंगठित उद्यमों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि का सिलसिला जारी

गैर-कृषि क्षेत्र के असंगठित उद्यमों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि का सिलसिला जारी है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आज जारी असंगठित क्षेत्र उद्यमों के तिमाही बुलेटिन के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल से जून की तिमाही में इस क्षेत्र में सालाना आधार पर 9.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।

इस अवधि में असंगठित उद्यमों की अनुमानित संख्या बढ़कर 8 करोड़ 67 लाख हो गई। गैर-कृषि असंगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़कर 13 करोड़ 70 लाख हो गया। अन्य सेवा क्षेत्र रोजगार वृद्धि का प्रमुख आधार रहा, जिसमें 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमों की अनुमानित संख्या में 10.06% और अनुमानित कार्यबल में 6.60% की वृद्धि हुई। हालांकि, असंगठित व्यापार क्षेत्र में उद्यमों की अनुमानित संख्या में सालाना आधार पर 7.88% और अनुमानित कार्यबल में 10.29% की गिरावट दर्ज की गई।