अक्टूबर 15, 2026 7:02 पूर्वाह्न

printer

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य समझौते में भारत के शामिल होने को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य समझौते (SIOFA) में भारत के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते से भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे भारत अपने समुद्री हितों की रक्षा कर सकेगा और समुद्र से मिलने वाले मूल्यवान संसाधनों का टिकाऊ तरीके से उपयोग कर सकेगा। इस समझौते से भारत की ब्लू इकोनॉमी यानी समुद्र से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, भारत को खुले समुद्र में जहाजों की जांच और निगरानी से जुड़ी व्यवस्था में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे समुद्री सुरक्षा मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।