नवम्बर 12, 2026 2:33 अपराह्न

printer

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का सेमीफाइनल ओमान में जारी

ओमान में अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच जारी है। अफगानिस्‍तान ने भारत को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया है। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने अब तक चार ओवर में बिना एक भी विकेट गवाए 17 रन बना लिए हैं।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन बनाए। भारत ने संयुक्‍त अरब अमीरात को 70 रन से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। प्रतियागिता के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच जारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 137 रन पर आउट हो गई।