जून 29, 2026 6:26 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भिवंडी की सत्र अदालत ने 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस मामले के तार कई राज्यों में फैले परीक्षा माफिया से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।