जून 3, 2026 9:58 अपराह्न

printer

राज्य सरकार का लक्ष्य योग आंध्र 2026 अभियान में एक करोड़ लोगों को शामिल करना है: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य योग आंध्र 2026 अभियान में एक करोड़ लोगों को शामिल करना है। यह अभियान 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत 7 से 20 जून तक पूरे आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।

आज अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ आंध्र प्रदेश के निर्माण के लिए योग को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमरावती में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 25 हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।