मई 29, 2026 5:52 अपराह्न

printer

भोपाल में एसटीएफ ने अवैध कफ सिरप के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध कफ सिरप के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कल रात गांधीनगर थाना क्षेत्र के डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारकर एसटीएफ ने 700 से अधिक पेटियां, बोतलें और पैकेजिंग मशीनें जब्त की हैं। इनका मूल्‍य करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘आफ कफ’नाम के इस अवैध कफ सिरप की बाजार में आपूर्ति की जा रही थी। इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह मकान मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है जो फिलहाल फरार है। एसटीएफ ने सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला