जुलाई 9, 2026 2:07 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में दस्तक दी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। मानसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ चुका है। आकाशवाणी न्यूज़ से विशेष बातचीत में, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश जारी है।